कोरोना महामारी के दौरान लोगो की जान बचाने में जुटे डॉक्टरों को भी इंसाफ नहीं मिला। पोड़ैयाहाट के देवदांड़ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर विजय कृष्ण श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह दो साल तक सेना में डॉक्टर थे। बुद्धवार को उनके कमरे में उनका सड़ा हुआ शव मिला। जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु चार पांच दिन पहले हो चुकी थी। उनकी पत्नी ने बताया की विजय को छह महीने से वेतन नहीं मिला है। सिविल सर्जन से लेकर सभी अधिकारियो से गुहार लगाने के बाद भी कोई परिणाम नहीं मिला। कई महीनो से वेतन न मिलने के वजह से परिवार के भूके मरने की नौबत आगई थी। बच्चो को दूध पिलाने तक के कोई उपाय नहीं थे और घर में पैसो की तंगी के कारण क्लेश भी हो रहा था। जिससे परेशान होकर उनकी मृत्यु होगई। उनका कमरा अंदर से बंद था इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है की शायद उन्होंने खुदखुशी कर ली या फिर उन्हें हार्ट अटैक आया था।



