रामविलास पासवान के निधन के शोक में डूबा पूरा देश, राष्‍ट्रपति भवन पर राष्‍ट्रध्‍वज झुका

0

Ramvilas Paswanबिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया। 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन गुरुवार की शाम को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने निधन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा।

राम विलास पासवान के निधन के बाद देश में शोक का माहौल है। उनके निधन के बाद शोक में राष्‍ट्रपति भवन पर राष्‍ट्रध्‍वज झुका दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष-विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रिगण उन्‍हें श्रद्धांजलि देने उनके दिल्‍ली आवास पर पहुंचे।