पलामू:₹10 हजार की घूस,होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

0
palamu acb

पलामू:झारखंड के पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के एक लिपिक (मुंशी) को ₹10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।एसीबी पलामू की इकाई ने एक जाल बिछाकर आरोपी लिपिक को शिकायतकर्ता से ₹10,000 की घूस की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।इस अचानक हुई कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद से पलामू के होमगार्ड कार्यालय और अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर ACB कार्यालय ले जाया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here