झारखण्ड सरकार और यूनियन बैंक के बीच आयोजित MoU

0
Hemant Soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच आयोजित MoU कार्यक्रम में शामिल हुए। यह MoU राज्य सरकार के सैलरी पैकेज (SGSP) के अंतर्गत हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,राज्य सरकार ने स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU किया है, जिससे राज्य के लगभग पौने दो लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों को विपत्ति के समय वित्तीय सुरक्षा देने का कार्य किया जा रहा है.बैंक सिर्फ सरकारी वेतनभोगियों को ही नहीं, बल्कि झारखण्ड के पारंपरिक सामाजिक ताने-बाने को संभालने वाले, राज्य के समस्त जनमानस, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण में नियमों के दायरे से बाहर निकलकर जिम्मेदारी निभाए.कागजी आंकड़े भले ही अच्छे दिखते हों, लेकिन ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के दौरों पर यह स्पष्ट होता है कि मूलवासियों और आम जनता को बैंकों से अपेक्षित सहयोग और ऋण मिलने में अभी भी कमियां हैं, जिसमें सुधार की जरूरत है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here