Dhanbad: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की कमी से मरीज की मृत्यु, हंगामा?

0

RANCHI, 28 Aug:- Dhanbad के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के एक मरीज की मृत्यु ऑक्सिजन की कमी के वजह से हो गई जिसके बाद मरीज के परिजन हंगामा करने लगे I परिजनों का आरोप है कि मरीज को ऐसा सिलेंडर लगाया गया जिसमे ऑक्सीजन ही नहीं था। इसकी शिकायत करने के बावजूद न तो किसी कर्मी ने ना ही किसी चिकित्सक ने सुध ली। एस एनएमएमसीएच के कोविड-19 ड्यूटी में लगी नर्स प्रतिमा कुमारी ने बताया कि उनके पिता धीरेंद्र महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एस एन एम एमसीएच में भर्ती कराया गया। पहला टेस्ट कोविड-19 नेगेटिव था। लेकिन उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनका पल्स डाउन हो रहा था। ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया। हालांकि फोन करने पर भी रात भर कोई चिकित्सक देखने नहीं आया। सुबह में उनकी मौत हो गई। धीरेंद्र महतो की पुत्री एस एनएम एमसीएच की नर्स प्रतिमा कुमारी का कहना है कि सिलेंडर में ऑक्सीजन की कमी थी। उनका यह भी आरोप है कि चिकित्सकों ने मामले को गंभीरता से लिया ही नहीं। अपने कर्मचारियों के स्वजनों से उन्हें सहानुभूति होना तो दूर बल्कि और उसे उपेक्षित ही किया जाता है। वीरेंद्र महतो बलियापुर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद अस्पताल में शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया गया। स्थिति ऐसी बन गई की भारी संख्या में अस्पताल में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। चिकित्सकों के खिलाफ स्वजनों ने मुकदमा करने की मांग की है। उन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन से उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हंगामा में काफी संख्या में एएनएमएमसीएच के स्वास्थकर्मी भी शामिल थे और अपने सहकर्मी का साथ दे रहे थे। इमरजेंसी वार्ड में काफी संख्या में बलियापुर के लोग जुटे हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से भी रोका गया है और हंगामा जारी है। the news mirchi