झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 6020 नए मामले, CM हेमंत आज लॉकडाउन बढ़ाने पर लेंगे फैसला?

0

झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 6020 नए मामले, CM हेमंत आज लॉकडाउन बढ़ाने पर लेंगे फैसला?

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े लगातार रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं. इस बीच आज लॉकडाउन यानी कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सातवां दिन है.   आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपदा प्राधिकरण की बैठक में आगे निर्णय ले सकते हैं कि लॉकडाउन की अवधि कितनी बढ़ाई जाएगी साथ ही सख्ती और भी बढ़ाई जा सकती है या नहीं. कोरोना के केस को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि झारखंड में लॉकडाउन बढ़ सकता है. साथ ही आपदा प्रबंधन की बैठक में आज (बुधवार) को सख्ती और भी बढ़ाने को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है

प्रदेश में 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इसको लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में संक्रमण की स्थिति और इसे रोकने के उपायों पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारी स्थिति को देखते हुए आज आगे के लिए फैसला भी लिया जा सकता है.