कोरोना की चोट मुंबई में अलग ही तरीके की, पिछले 15 दिनों में मौतों की संख्‍या 84% बढ़ी आगे जानिए।

0

कोरोना की चोट मुंबई में अलग ही तरीके की, पिछले 15 दिनों में मौतों की संख्‍या 84% बढ़ी आगे जानिए।

कोराना संकट के बीच महानगर मुंबई में बीते 15 दिनों में मौतों की संख्या में 84% बढ़ोत्‍तरी हुई है. शहर में 98% वेंटिलेटर और 97% ICU बेड फ़ुल हैं. सोशल मीडिया ICU बेड की अर्ज़ियों से पटा पड़ा है. हालत यह है कि ज़मीन पर मदद पहुंचा रहे फ़रिश्ते भी पस्त और लाचार हैं. स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था भारी दबाव झेल रही है. शहर के 98.56% वेंटिलेटर बेड भरे हैं, 97.67% ICU बेड फ़ुल हैं जबकि 88.67% ऑक्‍सीजन बेड भी भर चुके हैं. यह तो BMC का आँकड़ा है

शाहनवाज़ शेख़ भी मुंबई के मालाड में एक वॉररूम चलाते हैं, उनके पास भी इस समय बेड के लिए दिन में सैकड़ों कॉल आते हैं, लेकिन मदद नहीं कर पा रहे. ‘ऑक्‍सीजन मैन’ शाहनवाज़ कहते हैं, ‘ICU वेंटिलेटर के लिए बहुत कॉल आ रहे हैं, कल एक मरीज़ को लेकर 18 अस्पताल के चक्कर परिजन ने लगाए लेकिन ICU बेड नहीं मिल पाया, मरीज़ ने दम तोड़ दिया.”हालांकि बीएमसी के टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉ भंसाली बताते हैं कि वॉर्डवॉर रूम से सभी को समय पर बेड मिल रही है. वे कहते हैं, ‘लोग एक बेड के कई लोगों से कॉल करवाते हैं, कई संस्थाओं से एक मरीज़ के लिए 25-50 कॉल आते हैं. ऐसा मत करिए. हर वॉर्ड के वॉर रूम से बेड अलॉट हो रही है.सिस्टम फ़ॉलो करिए, वे बिल्कुल आपको अरेंज करवा कर देंगे.’ मुंबई में 15 अप्रैल से अब तक 801 मौतें हुई हैं, वहीं 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 436 लोगों को जान गंवानी पड़ी है यानी बीते 15 दिनों में मुंबई में हुई मौतों में 84% बढ़ोतरी हुई है.मौतों का एक बड़ा कारण समय पर ICU-वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पाना भी माना जा रहा है.