बोकारो: पूर्व भाजपा सांसद रविन्द्र कुमार राय को आंदोलनकरियो नें क्यों खदेड़ा, जानिये

0

झारखंड के कोडरमा के बीजेपी के पूर्व सांसद प्रोफेसर रविन्द्र कुमार राय की गाड़ी पर बोकारो के चास में हमला हुआ है. इस घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. रविन्द्र राय की मानें तो अगर वो मौके से बचकर नहीं निकलते तो उनकी गाड़ी को आग लगा दी जाती, और उनके अंगरक्षक की भी हत्या हो जाती. इसके बाद रविन्द्र राय ने चास मुफस्सिल थाने पहुंचकर अपने ऊपर हुए हमले की लिखित शिकायत की. उन्होंने बताया कि धनबाद, बोकारो में क्षेत्रीय भाषा की सूची में भोजपुरी और मगही को शामिल किए जाने के खिलाफ रविवार को झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के द्वारा मानव श्रृंखला बनाने का कार्यक्रम तय किया गया था. इसको लेकर धनबाद के महुदा मोड़ से बोकारो नगेन मोड़ तक मानव श्रृंखला बनाई गई थी. पूर्व सांसद रविंद्र राय ने कहा कि वो रांची से बोकारो होकर धनबाद किसान मोर्चा के कार्यसमिति में शामिल होने के लिए राजगंज जा रहे थे. इस दौरान दामोदर ब्रिज से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उन्होंने अपनी गाड़ी को रोक दिया. उनके मुताबिक आंदोलन कर रहे लोग उनसे भाषाई मुद्दे पर समर्थन देने की बात कहने लगे और उनको मानव श्रृंखला के पास ले जाने का प्रयास करने लगे. मौके की नजाकत को देखते हुए वो उन्हें वहां बैठ कर समझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन तभी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़-फोड़ शुरू हो गई. उपद्रवियों के द्वारा गाड़ी के सभी शीशे को तोड़ दिया गया. साथ ही गाड़ी में लगे बोर्ड और बीजेपी के झंडे को भी तोड़ दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here