बिहार : एक बार फिर जहरीली शराब के शिकार हुए लोग,कई बीमार,कई की मौत

0

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य बीमार हो गए।हालांकि बेतिया डीआईजी जयंतकांत ने 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है. लेकिन, स्थानीय लोगों के अनुसार मोतिहारी के मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर समेत अन्य इलाकों में अब तक संदिग्ध हालत में 22 लोगों की मौत हो गयी है.पूर्वी चंपारण में संदिग्ध अवस्था में 22 लोगों की मौत की खबर है और 10 से ज्यादा लोग बीमार हैं. पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक विशेष अभियान के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कम से कम 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतने लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है. बिहार सरकार ने 2016 से राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी जहरीली शराब पीने से इतने लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है.घटना लक्ष्मीपुर के हरसिद्धि प्रखंड पहाड़पुर मोतिहारी में हुई. ये स्थान बिहार की राजधानी पटना से लगभग 150 किमी दूर स्थित हैं।मोतिहारी शराब त्रासदी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा ”यह बहुत ही दुखद घटना है, मैंने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी मांगी है”.

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक:

  1. रामेश्वर राम, 35 वर्ष (पिता महेंद्र राम)
  2. ध्रुप पासवान, 48 वर्ष
    3.अशोक पासवान, 44 वर्ष
  3. छोटू कुमार, 19 वर्ष (पिता विंदेश्वरी पासवान)
  4. जोखू सिंह, 50 वर्ष (घर गोखुला)
    6.अभिषेक यादव 22 वर्ष (जयसिंहपुर)
  5. ध्रुव यादव, 23 वर्ष (जयसिंहपुर)
  6. मैनेजर सहनी, 32 वर्ष
  7. लक्ष्मण मांझी, 33 वर्ष
  8. नरेश पासवान, 24 वर्ष (पिता गणेश पासवान घर मथुरापुर थाना तुरकौलिया)
  9. मनोहर यादव, ( पिता सीता यादव माधोपुर थाना तुरकौलिया)

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक

  1. सोना लाल पटेल, 48 वर्ष (घर धवई नन्हकार थाना हरसिद्धि)
  2. परमेंद्र दास, (घर मठ लोहियार)
  3. नवल दास (घर मठलोहियार)
    पहाड़पुर थाना के मृतक
  4. टुनटुन सिंह, (घर बलुआ थाना पहाड़पुर)
  5. भुटन माझी, (घर बलुआ थाना पहाड़पुर)
  6. 17.बिट्टू राम, (घर बलुआ)

सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक
18.सुदीश राम, (घर गिद्धा)
19.इन्द्रशन महतो, (घर गिद्धा)
20.चुलाही पासवान, (घर गिद्धा)
21.गोविंद ठाकुर, (घर कौवाहां)
22.गणेश राम, (घर बड़ेया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here