UP: ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गर्रा नदी में गिरने से 6 की मृत्यु,20-25 लोग घायल,सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

0

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से गर्रा नदी में गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया।घटना तिलहर के बिरसिंहपुर गांव में एक ट्रैक्टर-ट्राली के पुल से गर्रा नदी में गिर जाने के कारण हुई. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। शाहजहांपुर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ”तिलहर में हुए हादसे में 20-25 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें मृतक भी शामिल हैं। 15 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अस्पताल में अब तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है.” शाहजहांपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद”सनौरा गांव के लोग भागवत कथा के लिए जल भरने जा रहे थे जिस दौरान यह हादसा हो गया। काफी लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। 10 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है.”

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य करने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है.शाहजहांपुर पुलिस ने कहा कि लोग ‘भागवत कथा’ के लिए गर्रा नदी से पानी लाने जा रहे थे, उन्होंने कहा कि वाहन में लगभग 30 लोग सवार थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here