Ranchi:11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के बाद मुकदमों की न्यायिक जांच के लिए भाजपा ने राजभवन का दरवाजा खटखटाया है.आज राज्यपाल से मिलकर 11 अप्रैल को भाजपा द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुई पुलिसिया कार्रवाई, लाठीचार्ज, नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हुए मुकदमों की न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हेतु निर्देश देने का आग्रह किया .इस प्रतिनिधि मंडल में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास , BJP प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश , द्वय महामंत्री प्रदीप और बालमुकुंद जी शामिल रहे.



