रांची: दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का समापन रंगारंग समारोह में किया गया, पांच जिलों की पुलिस टीम ने लिया भाग

0

आज दिनाक 15.04.23 को नवीन पुलिस लाइन रांची में दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का समापन रंगारंग समारोह में किया गया, जिसमें पांच जिलों की पुलिस टीम ने भाग लिया।रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिला की टीम भाग लिया,समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अनूप बिरथरे, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्री सौरभ, पुलिस अधीक्षक खूंटी श्री अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक गुमला Dr एहतेशाम वकारिब, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा श्री आर रामकुमार, पुलिस अधीक्षक नगर श्री शुभांशु जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय (01) श्रीमती मूमल राजपुरोहित, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक श्री ऋतिक श्रीवास्तव सहित पुलिस उपअधीक्षक नगर, कोतवाली, बेड़ो, बुंडू, डीएसपी यातायात, सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक, सुबोध गुप्ता, आनंद राज खलको और अन्य सभी सार्जेंट शामिल थे।

खेलकूद समापन समारोह में सभी 05 Team का मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान टीम रांची जिला थी,पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री बिरथरे ने खेलकूद प्रतियोगिता की परम्परा और महत्व की आवश्यकता को बताया, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नौशाद आलम ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकमाना दी ,खेलकूद प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को खेलभावना से भाग लेने के लिए हार्दिक बधाई दी।खेलकुद समापान समारोह के पश्चात पुलिस लाइन के U C Jha Hall में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 400 लोगों ने शिरकत की,जिसमें सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here