नगर आयुक्त मुकेश कुमार(IAS) के द्वारा वार्ड 26 स्थित अरगोड़ा तालाब का निरीक्षण किया गया।

0

नगर आयुक्त महोदय के द्वारा अरगोड़ा तालाब के चारों ओर समुचित साफ-सफाई करने का निर्देश संबंधित जोनल एवं वार्ड सुपरवाइजर को दिया गया। इसके अलावा अरगोड़ा तालाब में #सौंदर्यीकरण के लिए नगर आयुक्त महोदय ने अभियंत्रण शाखा के अभियंताओं को तालाब के चारों ओर लैंडस्कैपिंग, प्लांटेशन और तालाब के चारों ओर आकर्षण लाइट लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा तालाब के सीढ़ियों की मरम्मति कर रंग-बिरंगे पेवर ब्लॉक्स को आकर्षक तरीके से लगाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त महोदय ने संबंधित वार्ड 26 के वार्ड पार्षद को #तालाब के एवं आस-पास की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का भी सुझाव दिया। मौके पर उप नगर आयुक्त महोदय श्री रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त महोदय श्री ज्योति कुमार सिंह , माननीय वार्ड पार्षद श्री अरुण कुमार झा, अभियंतागण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here