जमशेदपुर में लॉकडाउन के बीच छिप छिपा कर चलाया गया एक स्पा।

0

जमशेदपुर में लॉकडाउन के बीच छिप छिपा कर चलाया गया एक स्पा।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत साकची हावड़ा ब्रिज के पास लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक स्पा चलाया जा रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी. सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही स्था के अंदर अफरा-तफरी मच गई. स्पा के अंदर काम चालू था. तीन लोग बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दंडाधिकारी के समक्ष अगले आदेश तक स्पा बंद करने का निर्देश दिया है. दंडाधिकारी पुलक मंडल ने स्पा को सील कर दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हावड़ा ब्रिज के पास लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा था. सूचना पाकर वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को सही पाया. स्पा के अंदर काम चल रहा था. उन्होंने कार्रवाई करते हुए स्पा को अगले आदेश तक सील कर दिया है. अगर इस बीच स्पा में काम करते हुए पाए गए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.