भारत मे कोरोना डेल्टा वेरिएंट का नया वर्जन एवाई.12 ने दी दस्तक, जनिये कितना खतरनाक है ये वर्जन ?

0

RANCHI’ 27 अगस्त:– कोरोना वायरस के रूप बदलने वाले गुण से अब तक पूरी दुनिया अवगत हो चुकी है कि किस तरह कोरोना तेज़ी से अपना रूप बदल बदल के हमारे सामने अपने नए नए वेरिएंट ला रहा है , कोरोना के जिस डेल्टा वेरिएंट ने भारत समेत पूरे विश्व मे अपना कहर बरपाया था अब उसी वेरिएंट का नया वर्जन (ऊपवंश) AY.12 का पता चला है। विशेषज्ञों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट का यह उपवंश हाल में इजरायल में कोरोना मामलों के तेजी से बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। सिर्फ इजरायल ही नहीं भारत में भी डेल्टा का यह वर्जन पहुंच चुका है और देश के कई राज्यों में इसके मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। भारत में बुरी तरह कहर बरपाने वाले डेल्टा वेरिएंट परिवार को वैज्ञानिकों ने 4 से 13 रूपों में विस्तारित किया है। इसका ही एक अन्य उपवंश AY.12 पुनर्वर्गीकृत किया जा रहा है। यह उपवंश तकनीकी रूप से दरअसल एक नया वेरिएंट ही होता है लेकिन मूल वेरिएंट से निकटता के कारण इसे उपवर्ग में विभाजित कर दिया जाता है।

भारत में कोरोना केस पर नजर रखने वाले जीनोम कंसोर्टियम ने कहा है चूंकि AY.12 की परिभाषा अभी स्पष्ट नहीं है इसलिए इससे जुड़े मामलों की अंतिम संख्या सामने आने में कुछ समय लगेगा।
the news mirchi