शर्मनाक: बड़े भाई ने छोटे भाई की होने वाली पत्नी को भगा ले गया?

0

RANCHI’ 27 अगस्त:-बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के रिश्ते को तार तार करते हुए छोटे भाई के मंगेतर को प्रेम कि जाल में फंसा कर बूंदी जिले के नैनवां थाना इलाके में एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया। गुरुवार को दोनों का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दोनों ने सुसाइड करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है। कुछ समय पहले ही उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं, नाबालिग लड़की युवक के छोटे भाई की मंगेतर है। लड़की और छोटे भाई की सगाई हो चुकी है।पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने 3 अगस्त को नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। नाबालिग के पिता ने युवक लक्ष्मण और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 30 जुलाई की रात किशोरी अपने परिवार के साथ सो रही थी। तब आरोपी किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। इस काम में आरोपी के परिवार वाले भी शामिल हैं। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। एएसआई जयसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को जयपुर पहुंची। पुलिस टीम ने जयपुर, भांकरोटा, बगरू, हरमाड़ा में किशोरी और युवक की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया वहीं पुलिस का कहना है कि वो जल्द उन दोनों का रेस्क्यू कर लेगी। The News Mirchi