झारखंड में वैक्सीनशन में अलग ही मसला स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा-कहां से लाए वैक्सीन
झारखंड में वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन देने की योजना में अब खटास पड़ती नजर आ रही है.
वहीं, इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि ‘बताइए कहा से चलाएं वैक्सीन ड्राइव, कंपनी 15 मई के बाद वैक्सीन देने की बात कर रही है. केंद्र सरकार तो कम से कम कुछ वैक्सीन उपलब्ध कराए ताकि हम ड्राइव चलाएं.’ कहा कि ‘अब तक कोई तारीख नहीं बताई गई है कि वैक्सीन कब मिलेगी.’ 45 से ऊपर के लोगों के लिए भी पर्याप्त वैक्सीन नहीं होने की बात स्वास्थ्य मंत्री कर रहे हैं.
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है. हालांकि, राज्य सरकार ने इसका नाम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिया है. इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वह किसी जरूरी काम से निकले हैं या फिर बेवजह सड़क पर घूम रहे हैं.



