रांची सदर अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए अफरा-तफरी सभी बेड फुल जानिए पूरी खबर।
शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल में उस समय थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जमशेदपुर से मंगाए गए सिलेंडर को अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप से जोड़ा जाने लगा। स्वास्थ्यकर्मी रखे हुए सिलेंडर को पाइप से जोड़ने के लिए जाने लगे तो पता चला कि सिलेंडर खाली है।
इसके बाद तत्काल छोटा सिलेंडर लगाया गया और जमशेदपुर से मंगाए गए सभी 200 सिलेंडर को रिफिलिंग के लिए भेजा गया। इस बीच छोटा सिलेंडर को लाने और लगाने में 10 मिनट लग गए। उस 10 मिनट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी। करीब एक घंटे बाद बड़ा सिलेंडर भी रिफिलिंग होकर आ गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। दरअसल अस्पताल प्रबंधन को यह मालूम ही नहीं था कि जमशेदपुर से मंगाया गया बड़ा सिलेंडर खाली है।
रिम्स के प्रवक्ता डाॅ. एसके सिन्हा ने बताया कि आंकोलॉजी विभाग में 73 ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार है। इसे शनिवार से शुरू कर दिया जाएग। यहां वेंटिलेटर वाले सभी बेड भरे हुए हैं।



