रांची न्यूज़ सीसीएल ने छह समझौतों पर किए हस्ताक्षर कोविड से बचाव और रोकथाम के लिए
कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत संचालित होने वाली कंपनी सीसीएल कोविड 19 महामारी की रोकथाम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए आगे आया है। इसके तहत सीसीएल ने अपने कमांड क्षेत्र के जिलों के अनुरोध को स्वीकारते हुए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किया है।
इसके तहत पहला समझौता रामगढ़ जिला प्रशासन के साथ कोविड कंटेनमेंट सेंटर के निर्माण के लिए और दूसरा लातेहार जिला प्रशासन के साथ सदर अस्पताल, लातेहार में छह बेड का आइसीयू तथा छह बेड का रिकवरी सेट अप बनाने के लिए किया गया है। इसी तरह चतरा जिला में सदर अस्पताल में आइसीयू उपकरण का निर्माण, पलामू में कोविड के प्रबंधन के लिए चिकित्सा उपकरण, हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज में कोविड के प्रबंधन के लिए आइसीयू उपकरण आदि निर्माण संबंधी किया गया है। गिरिडीह जिला में भी कोविड के प्रबंधन के लिए आइसीयू उपकरण संबंधी एमओयू किया गया है।



