में शादी के दौरान आई पुलिस, मंदिर में शादी करने पहुंचे 250 जोड़े को पुलिस ने सिखाया नियम

0

में शादी के दौरान आई पुलिस, मंदिर में शादी करने पहुंचे 250 जोड़े को पुलिस ने सिखाया नियम

झारखंड सरकार ने सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाया है. साथ ही शादी-विवाह में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है.लेकिन, इसके बावजूद जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंड धाम में नियमों को ताक पर रख कर कई जोड़े शादी करने पहुंचे थे.

इस वजह से झारखंड धाम में भीड़ जमा होने की खबर प्रशासन को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के यहां पहुंचते ही जिले के झारखण्डधाम मंदिर में शादी के लिए पहुंचे दर्जनों जोड़े को सात फेरे के पहले पुलिस के फेरे पड़ गए.

सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय दल-बल के साथ झारखंड धाम पहुंच कर शादी विवाह करने पहुंचे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. पुलिस को मौके पर देख कई लोगों ने धीरे-धीरे घिसकना शुरू कर दिया.

जिसके बाद मंदिर परिसर के बाहर पूरी तरह वीरानगी छा गई. इस दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने कहा कि सरकार ने जो गाइडलाइन जारी किया है, उसका पालन करना सबों के लिए जरूरी है.

उन्होंने कहा कि झारखंड धाम में भीड़-भाड़ एकत्रित न हो, यह सुनिश्चित करें. आदेश के अवहेलना पर कार्रवाई होगी. लोग घरों में रहे, बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकलें और जब भी घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं