झारखंड रांची सदर अस्पताल और धनबाद पीएमसीएच में ऑक्सीजन की भरी गिरावट।

0

झारखंड रांची सदर अस्पताल और धनबाद पीएमसीएच में ऑक्सीजन की भरी गिरावट।

रांची सदर अस्पताल में सुबह आठ बजे के बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण अफरातफरी मची रही। मरीज के परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण हंगामा कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से बीमार मरीजों को और जिनको अधिक जरूरत है उन्हें ऑक्सीजन जल्दबाजी में मुहैया करा दिया गया। 25 से 30 मरीजों के परिजन घंटों सिलेंडर का इंतजार करते रहे।  अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उन्हें जरूरत की आधी ही सप्लाई मिल रही है इसलिए फुल फ्लो में ऑक्सीजन नहीं दिया जा रहा। फुल फ्लो में ऑक्सीजन देने पर 3 घंटे में ही रिफिलिंग की स्थिति हो जाती है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मंडल ने बताया कि सदर अस्पताल को टी 2 टाइप के 50 सिलेंडर की जरूरत होती है पर 25 ही मिल पा रहा है। ऐसे में प्रशासन से कहा गया है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसी की संख्या बढ़ायी जाए।

सदर में ऑक्सीजन के लिये कार्यरत आउटसोर्स एजेंसी जी एलर्ट के इंचार्ज अजीत कुमार ने कहा कि सुबह 4:00 बजे तक मरीजों को सिलेंडर दिया गया था। 8 बजे सिलेंडर के स्टॉक खत्म हो गये। उन्होंने बताया कि मरीजों से खाली सिलेंडर लेकर रिफिलिंग के लिए भेजा जा रहा है। वहीं इमरजेंसी के मरीजों गया। 12 बजे तक सिलेंडर दे दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे तक 25 से 30 लोग ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही ऑक्सीजन की गाड़ी आती है, मरीज के परिजन आपा धापी करने लगते हैं। सदर अस्पताल की कर्मियों ने बताया कि यह रोज की बात है। सदर अस्पताल में 300 बेड की व्यवस्था है। सभी में गंभीर रूप से संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सभी को ऑक्सीजन की जरुरत है। सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले में 60 बेड का आईसीयू है। इसके अलावा दो अन्य फ्लोर में 240 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं। ऐसे में ऑक्सीजन का पूरे फ्लो में मरीजों को नहीं मिल पाना गंभीर चिंता की बात है