कोरोना से मृत्यु रांची मौसम केंद्र के डायरेक्टर व आरपीएफ इंस्पैक्टर की।
झारखण्ड के राजधानी रांची में कोरोना का कहर रोजाना अधिकारियों को निगल रही है. बुधवार को रांची मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख डॉ के. वी. पडलवार का निधन हो गया. तड़के 5.30 पर उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली. मालूम हो कि 20 अप्रैल को मौसम केंद्र के एक कर्मी जेके साह का निधन हो चुका है. दो निधन के बाद मौसम केंद्र के कर्मियों में डर व्याप्त हो गया है
और तो और आरपीएफ इंस्पैक्टर आरके तिवारी का रिम्स में कोरोना से मृत्यु हो गई है।तिवारी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से रिम्स में दाखिल थे. रांची रेल मंडल के DRM के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है। डीआरएम बंगलो में लगभग सभी लोग पॉजिटिव हैं. रेल अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर सहित कई डॉक्टर पॉजिटिव मिले है। आशा है की जल्द ही सब ठीक हो।



