MS Dhoni के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव

0

MS Dhoni के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. इसके बाद उन्‍हें रांची के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है . मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार, धोनी के पिता पान सिंह (Paan Singh) और माता देविका देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के फौरन बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल IPL में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं. बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है.  इस बीच अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स का कहना है कि धोनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है. यही नहीं, अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण दोनों लोगों के फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. इसके साथ इलाज कर रहे डॉक्‍टर्स ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी संक्रमण मुक्त हो जाएंगे. झारखंड में लॉकडाउन लगा दिया है. इसे ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का नाम दिया गया है. सरकार ने 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.