दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान के बाद पलायन शुरू बस स्टैंड पर लगी भीड़
न कोरोना का डर ना लोगो में खौफ
दिल्ली में सुन लॉकडाउन का ऐलान , पलायन शुरू , बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ दिल्ली में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा के बाद आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के साथ ही आनंद विहार से सटे कौशांबी बस अड्डे पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी. यह वह यात्री हैं जो दिल्ली में रोजी-रोटी कमा कर परिवार की गुजर करते हैं.
लॉकडाउन होने की वजह से एक सप्ताह तक उनके पास कुछ काम नहीं होगा. साथ ही करना संक्रमण का खतरा व घर से भी बाहर नहीं निकलने पर पाबंदी व चालान काटे जाने का डर. ऐसे में यह लोग अपना सामान समेटकर सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर अपने घर वापस जाने के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के लिए निकल गए.
दोपहर से लगने लगी थी बस अड्डों पर मजदूरों की भीड़
आनंद विहार बस अड्डा रेलवे स्टेशन और कौशांबी बस अड्डे पर ऐसी प्रवासी यात्रियों की भीड़ दोपहर बाद दिल्ली में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से जुड़ने लगी थी. रेलवे स्टेशनों पर भी लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद लोगों की भीड़ देखने को मिली



