झारखंड में आज हो सकता है बड़ा फैसला सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं लॉकडाउन ?

0

झारखण्ड लॉकडाउन की और ?

आज सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं झारखंड में लॉकडाउन का ऐलान… कोरोना से हालात हुए बद से बदतर
झारखंड में कोरोना से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि आज किसी भी वक्त सीएम हेमंत सोरेन लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं। कई पार्टियों ने की है पूर्ण लॉकडाउन की मांग
झारखंड में कोरोना से त्राहिमाम मच चुका है। माना जा रहा है कि आज किसी भी वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में लॉकडाउन का ऐलान कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक झारखंड में कोरोना से तेजी से बढ़ रहे ता मौत के आंकड़ों लगातार बढ़ रहे संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज लॉकडाउन का बड़ा एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक झारखंड में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने की तैयारी है।
सीएम हेमंत सोरेन आज लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण और चौतरफा दबाव के बीच लॉकडाउन की पांबदियों काे लेकर सरकार के स्‍तर पर सोमवार को पूरे दिन गहन मंथन किया गया। दोपहर 12 बजे तक राज्‍य में लॉकडाउन के तौर-तरीकाें और नई पाबंदियों का एलान सरकार के स्‍तर पर किया जा सकता है। इधर राज्‍य में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भाजपा, JMM, कांग्रेस और आरजेडी ने भी झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग सीएम हेमंत सोरेन से की है सरकारी सूत्रों के मुताबिक झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन, एक हफ्ते का लॉकडाउन, 10 दिनों का लॉकडाउन, राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में लॉकडाउन लगाने और धारा-144 के साथ ही दिन-रात का कर्फ्यू राज्‍यभर में लगाने सरीखी अलग-अलग कई विकल्‍पों पर गंभीर चर्चा हो रही है।