Uddhav Thackeray ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उठाई ये तीन बड़ी मांग

0

Uddhav Thackeray ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उठाई ये तीन बड़ी मांग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कोरोना संकट से जूझ रहे आम लोगों को राहत देने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से जूझ रही महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनता को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है. सीएम ठाकरे ने कहा है कि इस बार कोरोना की लहर काफी खतरनाक है, ऐसे में जनता को राहत देने के लिए दोनों सरकारों को मिलकर कई कदम उठाने होंगे.

Uddhav Thackeray) ने पीएम मोदी से मांग की कि मार्च महीने की GST रिटर्न भरने की अवधि सभी छोटे करदाताओं के लिए तीन महीने आगे बढ़ा दी जाए. सीएम ठाकरे कहा कि कोरोना महामारी (Corona Epidemic) को काबू में करने के लिए राज्य में मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है. ऐसे में राज्य के वंचित तबकों को इस दौरान राहत देने के लिए कोरोना महामारी को प्राकृतिक आपदा घोषित किया जाए. साथ ही राज्य सरकार को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (SDRF) को गरीब लोगों की मदद में इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए