दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू, उपराज्यपाल से बैठक के बाद हुआ फैसला

0

दिल्ली में कोरोना की एक नए लहर का आगमन चल रहा है।  दिल्ली अब नया एपिसेंटर बनती दिख रही है. राजधानी में चिंताजनक हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से बैठक के बाद वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है. नई दिल्ली: कोरोना से खराब हुए हालात से निपटने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है. दिल्ली में भी अब वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है. इस दौरान मॉल, जिम, स्पा सब बंद रहेगा. लेकिन आवश्यक कामों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास दिया जाएगा. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये एलान किया.

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे. मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता पर चल सकते हैं. एक साप्ताहिक बाजार को एक दिन में और एक जोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी. साप्ताहिक बाजार में ज्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. रेस्टोरेंट में अब बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी.’