शिवराज सरकार का बड़ा फैसला:आठवीं तक के प्राइवेट स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 13 जून तक गर्मी की छुट्‌टी घोषित

0

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला:आठवीं तक के प्राइवेट स्कूल 30 अप्रैल तक रहेंगे बंद सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 13 जून तक गर्मी की छुट्‌टी घोषित

प्रदेश में कक्षा 8वीं तक के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त स्कूलों के लिए 15 अप्रैल से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, प्राइवेट स्कूलों में 8वीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्टल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी व मिडिल स्कलों के संबंध में मंगलवार को देर शाम तीन आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश में कहा गया है कि कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में 15 अप्रैल से 13 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। लेकिन शिक्षकों को 9 जून तक अवकाश इस शर्त पर दिया गया है कि वे बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण नहीं होने तक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विभाग ने दूसरा आदेश प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के हालात को देखते हुए प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक की क्लास 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगी। इन कक्षाओं का ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रह सकेगा।