महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है. बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है. अक्षय कुमार, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट न जानें कितने ही सेलिब्रेटी हैं जो इस महामारी चपेट में आ गए हैं.
अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने आज जानकारी दी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा अपने हेल्थ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया है और घर पर क्वारंटाइन में हूं. सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि कृपया तुरंत जांच करवाएं. कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें ‘.



