जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी यश शर्मा आरोपी साकची जेल में बंद था जिस दौरान आरोपी ने आत्म हत्या का प्रयास किया । इधर घटना के बाद पुलिस किसी तरह उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए थे। वहीं परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है.
इसके बाद आरोपी एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आए एक आरोपी ने अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा किया. आरोपी युवक जमीन पर लेटकर जोर-जोर से चिल्लाये जा रहा था, इस ड्रामे से काफी देर तक डॉक्टर, नर्स और पुलिस परेशान हो गए. इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.
दरअसल, लड़की की पिटाई करने और वीडियो वायरल करने के मामले में दो दिन पहले ही युवक को हिरासत में लिया गया था. लड़की के पिटाई के मामले में आरोपी जेल गया था. बता दें कि ये युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की की पिटाई कर रहा है. आरोपी यश शर्मा हरहरगुट्टू का रहने वाला है. बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज हुआ था.



