प्यार में पागल लड़कियों को बड़ी सीख दे गई यह लड़की, प्रेमी के साथ हुई थी फरार, हुआ ये अंजाम

0

प्यार में पागल लड़कियों को बड़ी सीख दे गई यह लड़की, प्रेमी के साथ हुई थी फरार, हुआ ये अंजाम

रामगढ़ः अपने परिवार को छोड़ कर प्यार के लिए प्रेमी के साथ लड़की फरार हो गई थी, लेकिन उसने कहां सोंचा था कि प्यार करने वाला ही उससे इस तरह दूर होगा की जिंदगी के आखरी पल में भी उसे छूना नहीं चाहा. दरअसल मामला रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र का है

रजरप्पा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव से तीन साल पूर्व प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ घर से भागकर लिव इन में रह रहे थे दोनों अंतर जातीय थे और भाग कर शादी भी कर ली थी. नकारी के अनुसार प्रेमिका की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. इस बीच प्रेमी ने प्रेमिका को मायके लाकर छोड़ दिया. बताया जाता है कि रविवार को प्रेमिका की अचानक काफी तबीयत बिगड़ गई. और उसकी मौत हो गई.

रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार घटनास्थल पहुंच कर घटना का जायजा लिया और शव के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा दिया. देर शाम तक शव पोस्टमार्टम के बाद गांव वापस नहीं नहीं आया था