RANCHI के स्कूलों में कोरोना का विस्फोट, जिला स्कूल में 12, सेंट एंथोनी और मारवाड़ी में 6-6 स्टूडेंट्स पॉजिटिव

0

RANCHI के स्कूलों में कोरोना का विस्फोट, जिला स्कूल में 12, सेंट एंथोनी और मारवाड़ी में 6-6 स्टूडेंट्स पॉजिटिव

रांची में अब कई स्कूलों में भी कोरोना का विस्फोट हो रहा है. रांची के जिला स्कूल में 12 विद्यार्थी कोरोना से संक्रमित मिले हैं डोरंडा स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के 6 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं मारवाड़ी स्कूल के भी 6 स्टूडेंट्स के कोरोना से संक्रमित होने की खबर मिली है डीएवी बरियातू में भी 2 शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर उधर डोरंडा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के भी एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की सूचना है सोमवार को राज्य में 1086 संक्रमित पाये गये, 10 मरीजों की मौत

सोमवार को पूरे राज्य में 1086 संक्रमित पाए गए जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई. धनबाद में 10 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है. सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 99, दुमका में 56, बोकारो में 52, रामगढ़ में 35, साहिबगंज में 30, देवघर में 26, धनबाद में 24, गुमला में 23, जामताड़ा में 22, कोडरमा और लातेहार में 20-20, पाकुड़ में 18, पश्चिम सिंहभूम में 17, लोहरदगा में 15, हजारीबाग में 13 और सिमडेगा में 11 संक्रमित मरीज पाए गए हैं.