कोरोना वायरस संक्रमण के बीच में देश के कई हिस्सों से कई तस्वीरें सामने आई। इसी बीच शनिवार को झारखंड से वसंत पंचमी के लिए एक देवी सरस्वती की मूर्ति वाली तस्वीर सामने आई है। वसंत पंचमी के लिए रांची में देवी सरस्वती की मूर्तियों को कोरोना वायरस वैक्सीन की थीम पर तैयार की जा रही हैं।
मूर्तियों की फोटो भी सामने आई है जिसमें आप देख सकते हैं कि कलेकारों ने किस तरह से देवी सरस्वती की मूर्तियों को वैक्सीन थीम में गढ़ने का काम किया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि देवी सरस्वती के हाथों में वैक्सीन थमा दी गई है। जहां पहले भाला हुआ करता था।
मूर्ति बनाने वाले एक कलाकार ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन डेवलपेंट एक ज्ञान का विषय है। इसलिए, देवी सरस्वती इस संदर्भ में प्रासंगिक हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण भी शुरू हो गई है। पहले की तुलना में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।




