बकरीद: खूंटी SP ऋषभ गर्ग ने बच्चों के बीच टॉफी और चॉकलेट बाँटी

0
khunti police

खूंटी: आज दिनांक 28.05.2026को बकरीद पर्व के अवसर पर खूँटी जिला में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई। इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया.इसी क्रम में बड़ा मस्जिद खूँटी पहुँचकर पर्व के अवसर पर नमाज अदा करने आए लोगों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा इस दौरान उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी/चॉकलेट वितरण कर सभी को पर्व की बधाई दी गई । जिले में पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किया गया है ।सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा लगातार गश्ती एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न किया जा सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here