कल्पना सोरेन ने की विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक

0
kalpana soren

रांची: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति कल्पना सोरेन ने की, जिसमें समिति के विधायकगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने समिति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास समिति योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here