सरयू राय: पाँच महीनों का बकाया वेतन का कल हो जाएगा भुगतान, स्वास्थ्य मंत्री का आभार

0
irfan ansari

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में कार्यरत 135 होमगार्ड जवानों का विगत पाँच महीनों का बकाया वेतन भुगतान कल हो जाएगा. इसके लिए सरकार से आवंटन एमजीएम अस्पताल पहुँच गया है.इसकी जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय ने एक्स पर दी है. अपने पोस्ट में जानकारी देते हुए सरयू राय ने मंत्री इरफान अंसारी का आभार जताते हुए लिखा”बक़ाया भुगतान का वादा तत्परता पूर्वक निभाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री @IrfanAnsariMLA को धन्यवाद, आभार”.

विधायक सरयू राय ने बताया है कि हाल ही में वे उस महिला होमगार्ड जवान से मिले थे, जिसने कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से परेशान होकर फिनाइल पी लिया था।इस दौरान एमजीएम अस्पताल के सभी होमगार्ड जवानों और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उन्हें बताया कि उन्हें पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है.उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने दो दिनों तक एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बातचीत की. विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि बकाया वेतन के भुगतान के साथ-साथ एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति भी की जायेगी. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here