UP:बेतवा नदी पर पुल का स्लैब ढहने से 6 की मौ*त

0
Betwa River bridge

उत्तर प्रदेश : यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब देर रात अचानक ढह गया। हमीरपुर में बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन लगभग एक किमी लंबे पुल का एक हिस्सा (स्लैब) गुरुवार रात में तेज बारिश और आंधी के दौरान लगभग 3 बजे ढहने से मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई मजदूर अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। कई मजदूर उसी के नीचे सो रहे थे।कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है,इसलिए JCB से मलबा हटवाया जा रहा है।

विपक्ष ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है कि ”ये पहला मामला नहीं है, देश के अलग-अलग हिस्सों में सड़क, पुल, हाइवे, पानी की टंकी गिर रही हैं। इन ढहते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर्स के पीछे BJP की धांधली और घपलेबाजी है।सत्ता में बैठे नेता-मंत्री पैसों की बंदरबांट कर अपनी तिजोरियां भरते हैं और इसका खामियाजा देश की आम जनता भुगत रही है।साफ है- नरेंद्र मोदी और BJP सरकार ने देश का भट्ठा बैठा दिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here