झारखण्ड: JTET परीक्षा को लेकर दोहरी नीति का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक बार फिर हेमंत सरकार को निशाना बनाया. मरांडी ने एक्स पर लिखा”हेमंत सरकार जान बूझकर परीक्षा विज्ञापनों में ऐसी शर्तें जोड़ रही है, जिससे या तो अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा सके या उसे कोर्ट कचहरी के चक्कर में फँसाया जा सके। JTET परीक्षा को लेकर हेमंत सरकार की दोहरी नीति एक बार फिर उजागर हुई है।युवा विरोधी हेमंत सरकार ने जानबूझकर भाषा विवाद खड़ा किया और जब भारी विरोध हुआ, तो परीक्षा का विज्ञापन ही रद्द कर दिया। यह सब सिर्फ़ युवाओं को गुमराह करने और उन्हें नौकरी से वंचित रखने के लिए किए जा रहे हैं।गढ़वा, पलामू और खूंटी जैसे जिलों की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को नज़रअंदाज़ करना, कोई भूल नहीं बल्कि सरकार की एक सोची-समझी साजिश है, ताकि परीक्षा को विवादों और अदालती प्रक्रिया में उलझाया जा सके.@HemantSorenJMM जी, छात्रों के किमती समय की भरपाई कौन करेगा?”




