झारखण्ड : राज्य सरकार द्वारा सिकल सेल समस्या तथा अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग और उपचार हेतु अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि सिकल सेल समस्या की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग हेतु निरंतर अभियान चलाएं.मुख्यमंत्री ने विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर UNICEF India की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिकल सेल से प्रभावित युवक-युवतियों के साथ संवाद किया।विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर सिकल सेल जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे कुछ लोगों ने सीएम हेमंत सोरेन से आज मुलाकात की। आज सीएम सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिया है कि सिकल सेल समस्या की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग हेतु निरंतर अभियान चलाएं।सीएम सोरेन ने कहा राज्य सरकार जल्द ही सिकल सेल समस्या से जूझ रहे लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद हेतु हर जरूरी कदम उठाएगी।




