सरकारी स्कूल के बच्चे अब राज्य स्तरीय टूर्नामेंट्स में भी दिखा रहे दम

0
RCT tournament

रांची:सरकारी स्कूल के बच्चे अब राज्य स्तरीय टूर्नामेंट्स में भी दम दिखा रहे हैं जिसे झारखण्ड सरकार ने सराहा है.जिला स्कूल, रांची और सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, कांके के होनहार छात्र रांची चैंपियन ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं।झारखण्ड सरकार ने सरकारी शिक्षा और खेल प्रतिभा के इस अद्भुत संगम को प्रेरणादायक बाताया है। राँची चैंपियंस ट्रॉफी (RCT) 2026 का उद्घाटन समारोह गुरुवार को एरीना आरजीसी, राँची में आयोजित किया गया। 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में इस साल इतिहास में पहली बार 4 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है, जिससे सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों को एक साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।इनमें जिला स्कूल (Ranchi) और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (कांके) मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कुल 16 प्रतिष्ठित स्कूल नॉकआउट फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन ही स्कूल स्तर के 8 रोमांचक मुकाबले खेले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here