इजरायल का सबसे बड़ा अस्पताल सोरोका मेडिकल सेंटर है जिसे ईरान ने खंडहर में तब्दील कर दिया है।ईरान ने मासूमों के बाद अब लाचार मरीजों को अपने बैलिस्टक मिसाईल के जरिए निशाना बनाया है।जिसे इजराइल ने अपराध करार बताया है।हालांकि ईरान का दावा है कि उसके लक्ष्य अस्पताल के पास मौजूद इसराइली सेना के दो मुख्य ठिकाने थे.ईरान के मिसाइल हमले के बाद इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज सुबह, ईरान के आतंकी तानाशाहों ने बेर्शेबा के सोरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागीं. हम ईरान के इन तानाशाहों से इसकी पूरी क़ीमत वसूल करेंगे.”




