जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित तथा कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी, मानगो के शंकोसाई में स्वर्णरेखा व खरकई नदी के डूबे क्षेत्र का डीसी ने निरीक्षण कर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा किया। साथ ही आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर सभी पदाधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से अपील है कि नदी के तटीय व डूब क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम में 0657-2444233 पर जरूर संपर्क करें।




