भूसा घर में आग लग जाने के कारन 6 मासूम बच्चो की मौत
बिहार के अररिया जिले में अगलगी का एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के पलासी थाना के कबैया गांव में भूसा घर में आग लगने से 6 बच्चों की जलकर दर्दनाक मोत हो गई है। खबर है कि भूसा घर में अचानक आग लगने से सारे बच्चे उसी में फंस गए और आग की लपटों झुलसने से सभी 6 बच्चों की मौत हो गई।
भूसा घर में आग लगने के बाद बच्चों को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। अगलगी की घटना की खबर जंगल की आग की तरह फेल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग में फंसे बच्चों को जब तक वे लोग निकाल पाते, तब तक मासूमों ने दम तोड़ दिया।
भूसा घर में आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।



