मुख्यमंत्री पर पिता की टिप्पणी,अम्बा प्रसाद को नहीं थी अपेक्षा

0
amba prasad

हजारीबाग : झारखंड की राजनीति में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को “दुनिया का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बता दिया है。योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य को कॉरपोरेट के हाथों बेच दिया है.चूंकि कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली सरकार में गठबंधन सहयोगी है, इसलिए अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।योगेंद्र साव की पुत्री अम्बा प्रसाद (पूर्व विधायक, बड़कागांव) ने अपने पिता को गलत बताते हुए सोशल मिडिया पर लिखा,”प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में संबैधानिक शिष्टायत का उल्लंघन करते हुए,मुख्यमंत्री महोदय पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना, मेरे पिता से अपेक्षित नहीं था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here