झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति,सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

0
three judge

रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों (जजों) की नियुक्ति के लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी कर दी है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री (प्रभारी) अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आज सुबह इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर 2026 को हुई अपनी बैठक में इन तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को प्रमोट करके हाईकोर्ट का जज बनाया गया है:मनोज प्रसाद (गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश);अखिल कुमार (साहिबगंज के पीडीजे);राम शर्मा (डालटनगंज के पीडीजे).इन तीन नियुक्तियों के बाद Jharkhand High Court में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई है।वर्तमान में हाईकोर्ट में जजों के कुल 25 पद स्वीकृत हैं। नए जजों की नियुक्ति के बाद भी अदालत में 9 पद अब भी खाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here