पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

0
hemant soren

रांची : रांची के लोअर करमटोली स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड की पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा “झारखंड की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। वे समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थीं। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here