BIT मेसरा M.Sc. फिजिक्स की छात्रा अंजलि सुमन ने लगाई फांसी

0

रांची : राजधानी रांची के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीआईटी मेसरा (BIT Mesra) के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार (18 सितंबर 2026) की देर रात एमएससी (M.Sc.) फिजिक्स की छात्रा अंजलि सुमन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतका मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली थी।शनिवार शाम को क्लास खत्म होने के बाद अंजलि अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास की छात्राओं को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वार्डन और प्रबंधन को दी। दरवाजा खोलने पर अंजलि का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया।सूचना मिलते ही बीआईटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here