रांची: झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों का प्रभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 18 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की है। नई जिम्मेदारियों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास अब कुल 9 प्रमुख विभाग हो गए हैं।सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके जिम्मे रहे नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री को दिया गया है.इससे पहले अगस्त 2025 में तत्कालीन मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास आ गई थी।
मुख्यमंत्री के पास अब ये 9 प्रमुख विभाग
शुरुआत से मुख्यमंत्री के पास रहे विभाग:
- गृह विभाग (कारा सहित)
- कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग
- पथ निर्माण विभाग
- भवन निर्माण विभाग
- मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित)
रामदास सोरेन के निधन के बाद मिला विभाग:
- स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मिले विभाग:
- नगर विकास एवं आवास विभाग
- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
- पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री के पास अब राज्य के प्रशासन, गृह, शिक्षा, उच्च शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी रहेगी।




