शहर के वार्ड संख्या-6 फकीर मोहल्ला में नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद फरार हो गया। घटना सोमवार की शाम 7 बजे की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
अंकित पासवान का अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ झड़प हुआ। इस दौरान नशे की हालत में पति अंकित ने अपनी पत्नी संगीता का गला दबा दिया। इससे संगीता की मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने चक्रधरपुर थाना को घटना के बारे में सूचना दिया। इसके बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। मृतका के 4 छोटे बच्चे हैं। इधर, पुलिस ने पति अंकित की खोजबीन में जुट गई है।



