कोडरमा एवं रांची पुलिस की टीम ने कारवाई के दौरान कार को खड़ा कर तीन व्यक्ति को भागने का प्रयास करते देख खदेड़कर पकड़ लिया।कार की तलाशी लेने पर 180 बोतल किंग्स गोल्ड विस्की बरामद किया गया। पकड़ाए व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश: आदित्य कुमार, संदीप कुमार एवं राजन कुमार बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि किशोर एक्सपोर्ट के पास के एक नवनिर्मित मकान से लेकर पटना जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़े गए । पकड़ाए व्यक्तियों की निशानदेही पर उक्त नवनिर्मित मकान से हिमालय कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा वहाँ से काफी मात्रा में अवैध शराब एवं पैकिंग का सामान तथा एक लाल रंग का होण्डा स्कूटी एवं एक ब्लू रंग का ओपो मोबाइल बरामद किया गया। कांड में अग्रतर करवाई की जा रही है।



